अभिनेता जिम्मी शेरगिल जो निर्देशक आनन्द एल.राय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के दोनों भागों में काम कर चुके हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी व्यस्त हैं। हाल ही में उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा भाग बनेगा, तो उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता अब 'तनु वेड्स मनु' श्रृंखला की तीसरी फिल्म सिर्फ फिल्म बनाने के लिए नहीं बनाएंगे।
Inline imageइस शृंखला की आनंद एल राय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुयी थी, जिसमें कंगना रनौत, आर.माधवन के साथ जिम्मी शेरगिल भी नज़र आए थे। कामयाब रही ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने पूरी तरह से फीमेल ओरिएंटेड होने के बावजूद दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की थी। इस शृंखला की तीसरी फिल्म के बारे में पूछे जाने पर जिमी शेरगिल ने कहा,
Inline image"मुझे लगता है कि जब कोई ब्रांड बन जाता है, तो यह जरूरी हो जाता है कि वह समय पर जारी हो। लेकिन आनंद और हिमांशु शर्मा के बारे में बात करें, तो वह इस प्रकार के निर्देशक और लेखक हैं कि वह सिर्फ फिल्म बनाने के लिए फिल्म नहीं बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "वह एक नयी कहानी लेंगे और उसके बाद कहेंगे कि अब हम इसके लिए तैयार हैं।
Inline imageजब तक ऐसा नहीं होगा वह फिल्म बनाना अथवा उसके संबंध में कुछ भी काम शुरू नहीं करेंगे।" जिम्मी शेरगिल को यह भी लगता है कि इस दौर में नई विषय वाली सिनेमा पर ज्यादा ध्यान है, विशेष तौर पर क्षेत्रीय सिनेमा में, जो बहुत तेजी से बदल रहा है। 


Find out more: