महानायक अमिताभ बच्चन की फ़िल्म पिंक में मुख्य किरदार अदा कर रही तापसी पन्नू का कहना है कि अमिताभ बच्चन कूल हैं| तापसी कहती हैं कि अमिताभ साथी कलाकारों की उम्र के अनुसार अपने आप को ढाल लेते है| 2013 की फ़िल्म 'चश्मे बद्दूर' की रीमेक से अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत करने वाली तापसी पन्नू ने अपनी दूसरी हिंदी फ़िल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार के साथ काम किया था और अब वो अमिताभ बच्चन के साथ शानदार करैक्टर अदा करते हुए 'पिंक' में दिखाई देंगी|
एक इंटरव्यू में बात करते हुए तापसी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव पर कहा, "वो एक आम इंसान ही हैं, पता नहीं लोगो ने इतना हव्वा क्यों बना रखा है| जब भी वो सेट पर आते थे तो उनका आभामंडल होता ही था|" तापसी आगे कहती हैं, "बच्चन साहब में ख़ासियत है कि वो अपने सह कालकारों की उम्र के मुताबिक़ ढल जाते हैं और सह कलाकारों को कॉम्फ़र्टेबल कर देते हैं| अमिताभ बच्चन बड़े कूल हैं|
उनके साथ काम करने में मुझे घबराहट नहीं हुई, बल्कि मैं तो उत्साहित थी|" तापसी का मानना है कि उन्हें पहली फ़िल्म आसानी से मिली और उनका स्ट्रगल दूसरी फ़िल्म से आरम्भ हुआ, जब उन्हें अच्छी फ़िल्मों का चुनाव करना था| फ़िल्मी परिवार से ना होने के हानि पर वो कहती हैं, "हमें अपनी एक ही फ़िल्म में कमाल करके दिखाना पड़ता है|
अगर फ़िल्म नहीं चली तो हमें दूसरा मौक़ा कोई नहीं देता|" तापसी ने निर्णय लिया है की जो फ़िल्में बोल्ड होने के कारण से बिकती हैं, उनसे वो परहेज करेंगी| तीन फ़िल्म कर चुकी तापसी को सिर्फ़ राष्ट्रीय पुरस्कार का मोह है| यह फ़िल्म 16 सिंतबर को रिलीज़ होगी|
click and follow Indiaherald WhatsApp channel