उनकी यही कामना थी कि मोदीजी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। अब रिजल्ट के बाद कंगना ने मोदी की जीत को एक अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें, कंगना खाना बनाने की शौकीन हैं और जब भी खुशी का मौका होता है, तो वह खाना बनाकर इसे सेलिब्रेट करती हैं।
उनकी बहन रंगोली ने पकौड़े तलते हुए कंगना की तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा कुछ ऐसी भी तस्वीरें हैं, जिनमें सभी घरवाले कंगना के बनाए चाय-पकौड़ों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
उन्होंने जीत की खुशी में खास पकवान बनाए और अपनी फैमिली के साथ इसका लुत्फ भी उठाया। इस जीत पर वह कहती हैं, 'मोदीजी अपने दमदार आइडियाज और विजन के साथ तैयार हैं। एक अखंड देश के तौर पर हम मोदी जी के साथ उत्साहित हैं। इससे बेहतरीन और कुछ नहीं हो सकता है। मैं सातवें आसमान पर हूं।'
click and follow Indiaherald WhatsApp channel