बॉलीवुड सेलेब्स अपने लुक्स या अपनी पोस्ट को लेकर अक्सर ही सबकी नजर में रहते है, अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए बॉलीवुड की हस्तियां आए दिन अपनी तरह तरह की तस्वीरें या वीडियो शेयर करते रहते है जिसके चलते कभी-कभी वह ट्रोलिंग या फिर आलोचनाओं का शिकार भी बन जाते हैं। सभी फिल्मस्टार अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर इंटरव्यू में भी नजर आते है और अपनी फिल्म को आगे बढ़कर प्रमोट करते नजर आते है। लेकिन बॉलीवुड की फीमेल सुपस्टार श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर कुछ अलग ही मिजाज की है और गौर करने वाली बात ये है की वो खुद को इन मामलों में अंधविश्वासी बताती हैं।
दरअसल बॉलीवुड का नया चेहरा बनी अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही सेंसिटिव होती दिखाई दी। बता दें कि जान्हवी कपूर 'रूही अफज़ा' में नजर आने वाली है और जब जान्हवी से उनकी आने वाली इस फिल्म के बारे में ग्राजिया मिलेनियल अवार्डस के पहले संस्करण में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छे से हो रही है। आप मुझे अंधविश्वासी कहें या पुराने विचारों वाली कहें, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा बात करूंगी तो उसे बुरी नजर लग सकती है।'
धड़क की हीरोइन जान्हवी कपूर ने आगे अपनी आगामी फिल्म के बारे में कहा कि 'मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी। फिल्म का हिस्सा बन कर और इसमें शामिल लोगों के साथ काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।' आपको बता दें कि लोगों को जान्हवी का यह अंदाज कुछ रास नहीं आया सभी उनकी बातों को सुनकर थोड़ा हैरान जरूर हुए। फिल्म 'रूही आफ्जा' के बारे में जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर बहुत कम जानकारी शेयर की है। फिल्म 'रूही आफ्जा' में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। राजकुमार राव भी बहुत ही उम्दा कलाकारों में से एक है।
जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही आफ्जा' 20 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं और दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की है जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में थे। दर्शकों को ईशान और जान्हवी की जोई खूब पसंद आयी, इस फिल्म में सभी ने जान्हवी कपूर के अभिनय की तारीफे की। जान्हवी कपूर आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छायी रहती है।