यामी गौतम एक बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और उन्होंने हाल ही में टिक टॉक पर एंट्री ले ली है। वहां उन्होंने मात्र एक ही वीडियो शेयर किया है लेकिन उनके फॉलोअर्स हर मिनट पर बढ़ते ही जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में यामी ने टिक टॉक एप पर अपना पहला वीडियो शाहिद कपूर के साथ duet करके शेयर किया है और यह वीडियो कॉमेडी वाला है, जिसे देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे इस कारण इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि यामी के इस पहले वीडियो को अब तक तकरीबन 20 हजार लाइक मिल चुके हैं और सभी इसे पसंद कर रहे हैं। इस एप पर आते ही यामी के महज एक दिन में ही 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और इस बात से यह तो तय हो गया है कि आने वाले समय में यामी टिक टॉक एप पर धमाकेदार वीडियो के जरिए कहर बरपाने वाली हैं। जी हां, यामी एक बेहतरीन अदाकारा है और लोग उनके दीवाने हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं।
इन दिनों वह फिल्म बाला में नजर आ रहीं हैं। जी हां, फिल्म 'बाला' में आयुष्मान खुराना एक गंजे आदमी के किरदार में हैं और यामी गौतम एक टिक टॉक सेलीब्रिटी का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में आयुष्मान अपने बालों की सच्चाई छिपाकर विग लगाकर यामी से प्यार और शादी करते हैं, लेकिन सच जानकर यामी उनसे अलग हो जाती हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और अब तक फिल्म ने 53 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel