भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस को अपडेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो बिकिनी पहन फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में मोनालिसा कभी स्विमिंग पूल में तैरती हुई, तो कभी पूल किनारे बैठ किलर अंदाज में पोज देती नजर रही हैं। एक्ट्रेस ने यह फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, और अब यो मेरा टाइम है।'

 

Bollywood Tadka

 

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों में स्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस टीवी शो के जरिए भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। काम की बात करें तो इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल 'नज़र' से दर्शकों का एंटरटेन कर  रही हैं। 100 से ज्यादा भोजपूरी फिल्मों में नजर आ चुकी मोनालिसा ने सीरियल 'नज़र' के जरिए ही छोटे पर्दे में डेब्यू किया है। सीरियल में एक्ट्रेस नेगेटिव किरदार निभा रही हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: