गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है, लेकिन उसने राज्य विधानसभा चुनावों में इतनी रिकॉर्ड तोड़ जीत कभी दर्ज नहीं की। भगवा पार्टी ने न केवल अपने स्वयं के 2002 के आंकड़े को बेहतर किया है, बल्कि इसने गुजरात में किसी भी पार्टी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 2002 में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। बहुमत का आंकड़ा 92 है।
1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटों पर कब्जा किया था। लेकिन बीजेपी की 2022 की जीत इससे बड़ी है। पार्टी,156 सीटों पर जीत दर्ज है, कांग्रेस 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिलीं है। मोदी के गुजरात मॉडल को उजागर करने वाले विकास के एजेंडे पर भरोसा करने वाली भाजपा ने अब पश्चिम बंगाल में लगातार सात बार वाम मोर्चे की उपलब्धि की बराबरी कर ली है। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले मोर्चे ने 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक पूर्वी राज्य पर शासन किया।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel