मात्र 10 सेकंड के एक वीडियो से रातों रात मशहूर होने वाली एक सामान्य सी कलाकार देखते ही देखते मशहूर हो जाना किसी सपने से कम नहीं था। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अपने 'आँख मारने' वाले विडियो से लोकप्रिय होने वाली "प्रिया प्रकाश" की जो अक्सर ही अपनी अदाओं और तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बता दें की बीते दिनों गुरुवार देर रात प्रिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रिया येलो चेक शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में दिखी। मगर हैरानी वाली बात तो ये थी की अपने विडियो से हर किसी को दीवाना बना देने वाली प्रिया प्रकाश को यहाँ पर किसी ने पहचान तक नहीं पाया।
असल में आपको बता दें की देर रात स्पॉट हुई प्रिया प्रकाश बिना मेकअप के थी। उन्होंने हल्का सा मेकअप कर रखा था जो ना के बराबर था और ऐसे में बिना मेकअप उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर यहाँ पर कमाल की बात ये थी कि बिना मेकअप भी प्रिया प्रकाश बेहद क्यूट नजर आती हैं। हालांकि वह पहले से काफी बदल गई हैं, लेकिन आज भी उनकी क्यूटनेस बरकरार है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की प्रिया प्रकाश वारियर मशहूर होने से पहले मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस भी थी और अभी भी हैं।
एयरपोर्ट पर जब उन्हे स्पॉट किया गया तो प्रिया ने बैकपैक भी कैरी किया हुआ था और वह काफी थकी हुई नजर आई। थके होने के बावजूद उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने मुस्कुरा कर पोज देने की कोशिश की। प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से की थी। जिस 10 सेकंड के सीन में आंख मार कर प्रिया प्रकाश रातों-रात फेमस हुई थी, वह सीन उनकी पहली मलयालम फिल्म के एक गीत का ही वीडियो था। 10 सेकंड की क्लिप इतनी वायरल हुई थी कि प्रिया प्रकाश रातों-रात स्टार बन गई थी। आज उन्हें उसी क्लिप की बदौलत पहचाना जाता है।
प्रिया प्रकाश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है, लेकिन वह फिल्म मुश्किलों में पड़ गई है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म श्रीदेवी की मौत की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। हालांकि उम्मीद है की जल्द ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हो जाएगी।