नरेंद्र मोदी ‘टाउनहॉल’ शैली के साथ छह अगस्त यानी आज जुड़ेंगे सीधे नागरिको से| रेडियो कार्यक्रम मन की बात के बाद अब वे अपनी बात सीधे संवाद के ज़रिये रखेंगे|  यह कार्यक्रम को  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रखा गया है और अमेरिका की तर्ज पर ‘टाउन हॉल’ नाम दिया गया है| कार्यक्रम दिनभर चलेगा लेकिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच पीएम मोदी का सेशन होगा|  
  Inline image
गौरव द्विवेद्वी माईगव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री नागरिक सहभागिता, माईगव (MyGov), इस सहभागी शासन पहल के प्रति प्रतिक्रिया और वह इस मंच को उभरते हुए कैसे देखते हैं, पर अपनी बात रखेंगे|" मोदी से सीधे बातचीत के लिए जिन लोगों को अफसर दिया जाएगा उन्हें चुनने की प्रक्रिया पहले ही की जा चुकी है| 2000 लोग बतौर दर्शक श्रोता कार्यक्रम में शामिल होंगे| कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियों से जनता सीधा प्रश्न  कर सकती है| 

Inline image

माईगव के ध्येय वाक्य ‘डू, डिस्कस एंड डिस्सेमिनेट’ पर खूब चर्चा होगी और फिर प्रधानमंत्री का पहला टाउनहॉल संबोधन होगा| पीएम के सेशन से पहले चार सत्र और पैनल डिस्कशन होंगे| सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा और रविशंकर प्रसाद इसका संचालन करेंगे| वित्त मंत्री अरुण जेटली का सेशन पीएम मोदी के सेशन से ठीक पहले होगा| 
Inline image
गौरव द्विवेदी के अनुसार उनका चयन माईगव के नियमित उपयोगकर्ताओं के बीच से उनके विचारों, सहभागिता के स्तर और प्रश्नों एवं सुझावों के आधार पर किया गया| इस विशाल कार्यक्रम में पीएमओ की वेबसाइट से मोबाइल उपयोगकर्ताओं को साथ शामिल होने के लिए एक नया ऐप भी जारी किया जाएगा जिसका आयोजन सरकार का नागरिक सहभागी मंच ‘माईगव’ उसकी दूसरी वषर्गांठ पर कर रहा है| 2014 में पीएम मोदी ने माईगव पोर्टल लॉन्च किया था|     


Find out more: