सुषमा स्वराज, विदेशमंत्री हमेशा से ही अपने त्वरित और रोचक ट्वीट के लिए काफी चर्चा में रहती हैं| कई बार भारतीयों के विदेश संबंधित मामलों का सुलझाव वह ट्वीट के द्वारा ही कर देती हैं| इन दिनों उनकी एक तस्वीर जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है वो काफी चर्चे में है| उस तस्वीर में वह स्वराज कौशल उनके पति का हाथ पकड़े संसद भवन में नज़र आ रही हैं|
तस्वीर में सिर्फ कौशल और सुषमा ही नहीं लेकिन दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं| ट्वीट करते हुए स्वराज ने लिखा कि "सालों बाद एक साथ - आज @governorswaraj से संसद भवन के गेट के पास मिलना हुआ|" इस पंक्ति 'सालों बाद मिलना हुआ' पर किसी ने जिज्ञासावश सुषमा को ट्विटर पर पूछा कि क्या वे दोनों अब साथ नहीं है| इस पर सुषमा ने जवाब दिया "घर पर साथ में है, लेकिन संसद में नहीं|"
सुषमा ने बताया कि स्वराज कौशल, नामी वकील होने के साथ मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल हैं और 2000 से लेकर 2004 के दौरान दोनों ही राज्यसभा सदस्य भी थे|सुषमा स्वराज लोकसभा सदस्य हैं और स्वराज कौशल अब सांसद नहीं हैं|
स्वराज ने पिछले महीने अपनी शादी की सालगिरह पर पति के साथ खुद की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी| उन्होंने जयप्रकाश नारायण के साथ भी पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पहली बार मंत्री पद की शपथ ले रही थीं| उस वक्त सुषमा की उम्र 25 साल थी.