देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच की तकरार फिर उठने लगी है| नागपुर के सड़कों पर बने गड्ढों के माध्यम से शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू किया है|  सड़कों के नाम पर मुंबई महानगरपालिका में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही शिवसेना अब आक्रामक हो गई है| 
Inline image
'सामना' अपने मुखपत्र के द्वारा शिवसेना ने मुख्यमंत्री पर फिर सवाल खड़े किए है और लिखा गया है, "मुंबई की सड़क के कामों में भ्रष्टाचार की पीपहरी बजाने वाले अगर नागपुर के गड्ढों की तुतारी पर ध्यान दें तो लोगों को अच्छा लगेगा..."  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी शिवसेना ने शब्दों के लपेटे में लपेटेते हुए लिखा है, "यह शहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का है... ऊपर से दिल्ली में भी गडकरी उच्चपदस्थ हैं... सारी बॉस मंडली सत्ता में उच्चपदस्थ है, फिर भी नागपुरवासी झेल रहे हैं गड्ढों की समस्या..."    
Inline image 
बीजेपी को निशाना बनाते हुए नागपुर के गड्ढों को लेकर भ्रष्टाचार की बात निकाली और पूछा है कि "इनके ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है|" मुंबई महानगरपालिका के चुनाव 2017 में होने हैं, और सत्ता में शामिल शिवसेना-बीजेपी एक बार फिर अपनी अलग-अलग ताकत दिखाने को आतुर हैं|      
 


Find out more: