दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के इस बार के पंजाब दौरे पर गौर किया जाए तो लगता है कि अपनी पार्टी को वो यही मेसेज देना चाहते हैं की 'मैं हूं ना'| अरविंद केजरीवाल जब इस बार पंजाब आए, तो पार्टी कई तरह की मुसीबतों का सामना कर रही है। देखा जाए तो, सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब संयोजक पद से हटाया जाना, उनके समर्थक नेताओं के इस्तीफे, दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के कथित सेक्स सीडी कांड|
इसके अलावा पिछले काफी वक्त से पंजाब में काम कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर इल्जाम और कई दिनों के भ्रान्ति के बाद नवजोत सिद्धू के 'आप' में शामिल ना होने की जगह अपना चौथा मोर्चा बनाने का एलान, इस तरह की कई मसले पार्टी के सामने मौजूद हैं। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने रोम में रहते हुए वहीं से घोषणा किया कि अब पंजाब की जिम्मेदारी वो अपने हाथ में ले रहे हैं। पार्टी के लिए इसकी क्या आवश्यकता थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,
कि इस घोषणा को करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने वतन वापसी का भी इन्तजार नहीं किया। असल में, आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि पार्टी अभी चार साल पुरानी है। पंजाब ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर में भी चार सांसद आम आदमी पार्टी के जीता दिए। 'आप' ने इसे अपने संगठन विस्तार के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा।
पार्टी ने उस दिशा में काम करना भी आरम्भ किया और कुछ ही समय में गंभीर प्रतिद्वंदी के रूप में उसे देखा भी जाने लगा। लेकिन जैसे-जैसे किसी पार्टी का विस्तार होता है, मुसीबते भी उसी तरह से बढ़ती हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरे पर एक और बात साफ़ की है कि जीत हो या हार, जिम्मेदारी उनकी ही होगी|
click and follow Indiaherald WhatsApp channel