पश्चिम बंगाल सुर्खियों में न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है, कभी रानजीतिक गलियारों तो कभी सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल ही छाया रहता है। लगातार सुर्खियों में बने रहने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आदत बन गयी है। कभी अपने बयानों तो कभी अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका शर्मा को को ममता ने जेल भिजवा दिया था उसी प्रियंका को अब पीएम मोदी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। प्रियंका शर्मा ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर कर जाहिर किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब प्रियंका शर्मा को ट्वीटर पर फॉलो कर रहे हैं यह बात प्रियंका के लिए बहुत बड़ी है। भाजपा यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर करने के कारण जेल तक जा चुकीं हैं लेकिन उन्हें इस बात का जरा सा भी अफसोस नहीं है। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फॉलो किये जाने पर प्रियंका ने आभार जताया है। प्रियंका से सबके साथ शेयर करते हुए पीएम मोदी को टैग कर ट्वीट किया है कि 'फॉलो करने के लिए आपका आभार, सम्मान और गर्व महसूस कर रही हूं।'



दरअसल प्रियंका शर्मा ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संबंधित एक मीम शेयर किया था जिसमें मेट गाला वाली प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में ममता बनर्जी को दिखाया गया था। जब यह मीम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करवाया।10 मई को प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। प्रियंका के गिरफ्तार होते ही यह खबर आग की तरह पुरे सोशल मीडिया पर फैल गयी और इसका विरोध होना शुरू हो गया था।


ममता के राज में इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया गया और लोगों ने अपना गुस्सा ट्वीटर पर #ISupportPriyankaSharma के साथ ट्वीट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे थे। प्रियंका के समर्थन के लिए सभी लोग आगे आए और 14 मई को सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रियंका को जेल से रिहा करने का आदेश जारी हुआ। बता दें कि पहले निचली अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला प्रियंका के हक में सुनाया। लेकिन 14 मई को आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें रिहाई 15 मई को मिली।

Find out more: