जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने दो दिनों के भीतर उसने इन दोनों मुल्कों के बीच तीसरी परिवहन सेवा को सस्पेंड कर दिया है। पड़ोसी मुल्क ने पहले गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस, फिर शुक्रवार दोपहर थार लिंक एक्सप्रेस और अब रात को दिल्ली-लाहौर बस सेवा सस्पेंड कर दी है।

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध खत्म किए थे। उसके बाद भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के साथ ही भारत से व्यापारिक रिश्तों को खत्म कर लिया था। उसके बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनों को रोका था और अब उसने दिल्ली से लाहौर के बीच चलने वाली बस सेवा को भी सस्पेंड कर दिया है।

दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरुआत 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी। 2001 में जब भारतीय संसद पर हमला हुआ था तो उस समय इस बस सेवा को रोक दिया गया था। भारत की तरफ से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस लाहौर जाती है। ये बसें हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती हैं। वही पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली के लिए बस चलाता है। सप्‍ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को भारत पाकिस्‍तान के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्‍सप्रेस पर पाकिस्‍तान ने गुरुवार को रोक लगा दी है। ट्रेन के बदले पाकिस्‍तान से संदेश आया कि अटारी से ट्रेन को लेने के लिए भारत अपने ड्राइवर को भेजे। 


Find out more: