नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जहां भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं बीते सोमवार को आधी रात पर भाजपा सांसद और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने समर्थकों संग इंडिया गेट पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया।
केक पर बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ी उपलब्धि अनुच्छेद 370 और 35ए का जिक्र किया गया। वहीं भोपाल में कार्यकर्ताओं ने 69 फीट लंबा केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।
इसके साथ ही आज भी देश में जगह-जगह कार्यकर्ता केक काट और सेवा सप्ताह की शुरूआत कर उनके जन्मदिन को मनाएंगे।
PM जाएंगे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध
मां से आशीर्वाद लेकर पीएम गांधीनगर से नर्मदा जिले जाएंगे जहां पर वो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध की तैयारियों का जायजा लेंगे। पीएम मोदी मां नर्मदा के पूजन में भी हिस्सा लेंगे और सरदार सरोवर बांध के कंट्रोल रूम भी जाएंगे। इसके बाद वो गरुदेश्वर गांव मे दत्तात्रेय मंदिर भी जाएंगे। वो केवडिया गांव में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम 'नमामि नर्मदे महोत्सव' की शुरुआत भी करेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके सामाजिक कार्यों से जुड़ी कई प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। कई स्कूल इसे लेकर स्पेशल प्रोग्राम भी कर रहे हैं। पीएम मोदी के सामाजिक संदेशों को फैलाने के लिए उनके गृह जिले वडनगर में बाइक रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं बीजेपी पीएम के जन्मदिन को लेकर सेवा सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel