नयी दिल्ली। साल 2019 जा चुका है और नए साल 2020 का आगाज हो चुका है, जिसे लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। हर कोई नए साल का स्वागत के जश्न में डूबा है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं तो इस नए साल में सबकी बेहतरी की कामना भी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी है और देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
पहली जनवरी की सुबह किए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वर्ष 2020 शानदार रहे। यह साल खुशहाली और समृद्धि से भरा हो। हर कोई स्वस्थ रहे और सभी की आकांक्षाएं पूरी हों। आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।'
इससे पहले पीएम मोदी ने नए साल की पूर्व संध्या पर भी ट्वीट कर उम्मीद जताई थी कि साल 2020 देशवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि नया साल भारत को बदलने के लिए लोगों को सशक्त करेगा और हर देशवासी को मजबूत करेगा।'
पीएम मोदी ने यह ट्वीट 'नमो 2.0' नाम के ट्विटर हैंडल एक ट्वीट के जवाब में किया था, जिसमें एक यूट्यूब विडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार के 2019 के कार्यों का जिक्र गिया गया था। इसमें कहा गया कि साल 2019 भारत के लिए शानदार रहा। हमने उन चीजों में बदलाव किया, जिसके बारे में हम सोचते थे कि ऐसा नहीं हो सकता। हमने ऐसी चीजें हासिल कीं, जिसके बारे में हमें लगता था कि यह कभी संभव नहीं हो पाएगा।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel