जब भी लहंगे का नाम आता है तो अधिकतर लड़कियों के दिमाग में ट्रेडिशनल इमेज बनने लगती है। क्योंकि अभी तक लहंगे को फिटिंग की चोली और मैचिंग की चुनरी के साथ ही कैरी किया जाता रहा है। लेकिन अब फैशन बदल गया है। अब लहंगे के साथ चोली ही नहीं बल्कि लूज़ शर्ट पहनने का भी फैशन है। दिवाली का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। अगर इस मौके पर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो लहंगे के साथ लूज़ शर्ट ट्राई करें। यह आपको क्लासी दिखाने के साथ साथ फैशनिस्टा भी दिखता है। इस तरह की ड्रेस के साथ गले में चोकर बहुत खूब लगता है। इसके अलावा आप इस ड्रेस को किसी पार्टी और फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो इस टीमअप को लहंगे के अलावा अपनी लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लहंगे के साथ डिफ्रेंट तरह के एक्सपेरिमेंट करने की टिप्स बता रहे हैं।

वाइट एंड ब्लू का कॉम्बिनेशन

wear a loose shirt with lehenga to get different look inside four

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तरह आप भी अपनी वाइट शर्ट को ब्लू लॉन्ग स्कर्ट के साथ टीमअप कर सकती हैं। अगर आपके पास शॉर्ट शर्ट नहीं भी है तो आप अपनी लॉन्ग शर्ट में नॉट बांध सकती हैं। इस तरह की ड्रेस में हाई बन काफी सूट करता है। अदिति की तरह आप भी आईज में डार्क मेकअप कर लिपस्टिक को लाइट कर सकती हैं।

कंट्रास वाली स्कर्ट और शर्ट

wear a loose shirt with lehenga to get different look inside three

अगर आप चाहे तो कन्ट्रॉस वाले लहंगे के साथ भी लूज़ शर्ट पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस में वेस्टर्न जूलरी बहुत अच्छी लगती है। अगर आप चाहें तो गले को पूरी तरह से बंद कर वेस्टर्न चोकर भी पहन सकती हैं। यह लुक आपकी दिवाली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

टक कर पहनें

wear a loose shirt with lehenga to get different look inside two

यह स्टाइल आप लहंगे के साथ ही लॉन्ग स्कर्ट में भी अपना सकती हैं। शर्ट को लहंगे के अंदर इन करने से जहां आपको क्लासी लुक मिलता है वहीं यह आपकी पर्सनेलिटी को भी अलग दिखाता है। इस तरह के एक्सपेरिमेंट फेस्विटल या शादियों के मौकों पर खूब फबते हैं।

मल्टी शर्ट एंड रेड स्कर्ट

wear a loose shirt with lehenga to get different look inside one

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस काजोल भी लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट को फॉलो कर रही हैं। काजोल की इस ड्रेस से वो महिलाएं भी इन्सपायर हो सकती हैं जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है। यानि कि उम्रदराज महिलाएं भी इस नए ट्रेंड को फेस्टिव सीजन में फॉलो कर सकती हैं।




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: