फ़िल्म 'रुस्तम' से इलियाना डिक्रूज़ और एशा गुप्ता काफी समय बाद पड़े परदे पर नज़र आई| वैसे तो यह दोनों हीरोइने दक्षिण में तो कार्यशील थीं, लेकिन करीब दो साल से बॉलीवुड में इनकी कोई फ़िल्म नहीं आई|  पिछली बार साल 2014 में इलियाना डिक्रूज़ फ़िल्म 'हैप्पी एंडिंग' में सैफ अली ख़ान के साथ में दिखाई दी थी| रुस्तम को लेकर एक इंटरव्यू में इलियाना ने शिकायती लहजे में कहा, "बर्फी, मैं तेरा हीरो, फटा पोस्टर निकला हीरो और 'हैपी एंडिंग' जैसी फ़िल्में देने के बावजूद इंडस्ट्री में अच्छी फ़िल्में ऑफर नहीं हो रही हैं|"
Inline imageइलियाना की माने तो उनके पास जो फ़िल्में थी उनमें से कुछ आरम्भ ही नहीं हो पाईं और सारी डेट्स व्यर्थ हो गईं और दो साल बेकार हो गए| उनका कहना हैं कि शायद ये किस्मत का ही खेल है| वहीं दूसरी तरफ एशा गुप्ता बॉलीवुड में इस लंबे समय के लिये किस्मत से ज्यादा खुद को ही कसूरवार मानती हैं| एशा के अनुसार, "ऐसी-वैसी फिल्मों में काम करने से बेहतर है कि अच्छे ऑफर का इंतज़ार किया जाए, जो मैंने किया| कई फ़िल्में ठुकराने के बाद जब मुझे रुस्तम का ऑफर मिला तो लगा कि अब मेरा सही समय आ गया है|"
Inline image'जन्नत 2' और 'हमशकल' जैसी फ़िल्में कर चुकी एशा गुप्ता कहती हैं, "इस इंडस्ट्री में सब्र के साथ काम करते रहना ज़रूरी है| अक्षय सर की भी 12 फ़िल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं, लेकिन वो अपना काम करते रहे| बस काम करते रहना चाहिए|" हालांकि दोनों अभिनेत्रियों का मानना है कि फ़िल्म रुस्तम में उन्हें अहम किरदार निभाने का मौका मिला है|
Inline imageउन्हें उम्मीद है कि उनका करैक्टर लोगो के ज़हन में अपनी छाप जरूर छोड़ेगा| इलियाना और एशा ने इंडस्ट्री में इस गैप से क्या सीखा ये उनकी बातों से ज्यादा रुस्तम से पता चलेगा| टीनू देसाई की निर्देशित 'रुस्तम' 12 अगस्त को रिलीज़ हुई है|



Find out more: