'बिग बॉस' का 10वां सीजन जल्दी ही आरम्भ होने जा रहा है। यह रियलिटी शो स्पेशली कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए मशहूर है। शो के अंदर और इससे निकलने के बाद इसके कुछ पार्टिसिपेंट्स अपने साथ सेक्शुअली असॉल्ट और रेप का क्लेम तक कर चुके हैं। विशेष बात यह है कि सीजन 5 में कंटेस्टेंट रही एक मॉडल और एक्ट्रेस ने तो होस्ट सलमान खान पर भी रेप का इल्जाम लगाकर सनसनी फैला दी थी। यहां हम बात कर रहे हैं मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा की। पूजा अक्सर पब्लिसिटी के लिए कॉन्ट्रोवर्सीज क्रिएट करती रहती हैं।

Inline image

इसी साल जून में उस वक्त वे मीडिया में छाई रहीं, जब उन्होंने सलमान खान पर रेप का आरोप लगाया। पूजा ने फेसबुक पर कंप्लेंट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "सलमान खान और उनके परिवार, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इन्होंने शो 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' के दौरान मेरा रेप किया।" हालांकि, यह मामला भी पब्लिसिटी स्टंट ही साबित हुआ। 'बिग बॉस' के 9वें सीजन वालीं प्रिया मलिक ने शो के दौरान को-कंटेस्टेंट पर सेक्सुअली अब्यूज करने का आरोप लगाया था। 

Inline image

'बिग बॉस-6’ में हिस्सा ले चुकीं सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने जुलाई 2015 में कबूल किया था कि उनके साथ 24 साल की उम्र में गैंगरेप हुआ था। घटना शिकागो में क्रिसमस ईव पर हुई। फेसबुक पेज ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पर पब्लिश उनकी एक पोस्ट में यह खुलासा किया गया था। बता दें कि सपना धोनी, युवराज, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों के अलावा कैटरीना, बिपाशा,

Inline image

ऐश्वर्या, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, गौरी खान, डिनो मोरिया और मंदिरा बेदी जैसी सेलिब्रिटीज की हेयर स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 4' की मेहमान बनीं एक्ट्रेस, पामेला एंडरसन ने एक इवेंट में बताया था कि जब वे सिर्फ छह साल की थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था। 


Find out more: