पिछले साल आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री सुपर हिट साबित हुई। फिल्म की सफलता के बाद अब डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजन इस फिल्म का सीक्वल स्त्री 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आएगी।

Image result for shraddha kapoor images

एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स सीक्वल में स्टारकास्ट नहीं बदलेगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। कहानी फाइनल होते ही प्रीप्रोडक्शन का काम शुरू होगा। मेकर्स ने बताया कि वो फिल्म बनाने की जल्दी में नहीं है। वो चाहते हैं सभी स्टार्स अपने मौजूदा प्रोजेक्ट समेट लें फिर ही वो उनके साथ काम शुरू करेंगे। पहले पार्ट में राजकुमार, श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बेनर्जी थे। सभी का काम दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसलिए कास्ट चेंज नहीं की जाएगी। 


दिनेश विजन ने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को थोड़ा कन्फ्यूजिंग लगा था। फिल्म एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई जहां हर किसी के मन में सवाल था कि अब आगे क्या होगा? हमने जानबूझ कर फिल्म इस तरह खत्म की थी ताकि इसके सीक्वल पर काम किया जा सके। स्त्री 2 बनना पहले से तय था। अब हम स्त्री 2 में श्रद्धा के किरदार के बारे में बताएंगे। 


Find out more: