बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक नीना गुप्ता का आज जन्मदिन है और वो 60 साल की हो गईं हैं। नीना गुप्ता इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो गंभीर से लेकर फनी रोल तक बेहतरीन तरीके से निभाती हैं। नीना गुप्ता की जिंदगी बहुत उतार चढ़ावों से भरी रही, लेकिन वो हर उस महिला के लिए एक मिसाल हैं जो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती है।

80 के दशक में नीना गुप्ता का नाम एक्टर आलोक नाथ के साथ जुड़ा था, हालांकि दोनों का रिलेशनशिप लंबे समय तक नहीं चला। खबरों की मानें तो नीना का नाम भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे के साथ भी जुड़ा। दोनों ने साथ में काम किया और एक- दूसरे से प्यार करने लगे लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक सका और दोनों अलग हो गए।
विवियन रिचर्ड्स से ऐसे हुई मुलाकात
80 के दशक में ही वेस्ट इंडीज की टीम कुछ मैचों के लिए भारत आई जिसमें मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स भी शामिल थे। इस समय तक विवियन की शादी हो चुकी थी और उनके दो बच्चे भी थे। हालांकि खबरें यह थीं कि वो अपनी पत्नी से अलग होकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं।

भारत आए रिचर्ड्स और नीना की मुलाकात मुंहई की एक पार्टी में हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। इसके बाद कुछ नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं और बाद में यह खबरें सच भी निकलीं। नीना की शादी नहीं हुई थी इसलिए उनके लिए अपने बच्चे को जन्म देना मुश्किल था लेकिन वो ऐसा करने का फैसला कर चुकी थीं। अपने परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मसाबा गुप्ता रखा।
49 की उम्र में की शादी
नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें जिंदगी की कुछ चीजों को लेकर पछतावा है। उन्होंने कहा, 'मुझे सही उम्र में शादी कर अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए था।' उन्होंने बताया कि वो शादी को लेकर कभी उत्साहित नहीं थीं लेकिन जब उनकी बेटी बड़ी हुई तो उन्हें अकेलापन महसूस होने लगा। इसके बाद साल 2008 में, 49 की उम्र में नीना ने दिल्ली बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मिश्रा से शादी कर ली।

खबरों की मानें तो विवेक पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनसे अलग हो चुके थे। विवेक और नीना ने एक- दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। बताया जाता है कि जुलाई 2008 में दोनों यूएस में एक शादी अटेंड करने गए थे और वहीं विवेक ने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel