हैदराबाद। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। तेलंगाना में भी लोग इसके विरोध में सामने आए हैं। वहीं शनिवार को हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

 

Image result for Hundreds March Out In Hyderabad For Anti-Caa Protest

 

इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एनआरसी, एनपीआर के साथ ही सीएए का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

 

Image result for Hundreds March Out In Hyderabad For Anti-Caa Protest

 

एक तरफ सीएए के खिलाफ जमीन पर उतरकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।

 

Image result for hyderabad protest

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध 'राष्ट्रवाद' से प्रेरित होने के बजाय 'राजनीति' से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं।

 

Image result for hyderabad protest

 

नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को 'पूरी तरह अनभिज्ञ' बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे।

 
Image result for hyderabad protest

 

उन्होंने कहा, 'आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।'

 

Image result for hyderabad protest

 

नड्डा ने कहा, 'आप देश नहीं, केवल वोटबैंक देखते हो। आपके लिए वोट देश से पहले हैं। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। आप हर चीज में वोटबैंक क्यों देखने लगते हो?'

 

Image result for hyderabad protest

 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, 'इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।'

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: