अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद, इंस्टाग्राम ने उनके प्रोफाइल में 'Remembering' शब्द जोड़ा है। फोटो-शेयरिंग ऐप की नीति के अनुसार, 'Remembering' अकाउंट्स किसी के जीवन को याद रखने के रूप में कार्य करते हैं, क्योंकि उनका निधन हो चुका है। ऐसे खाते 'Explore' में दिखाई नहीं देंगे और कोई भी इसमें लॉग इन नहीं कर पाएगा।

 

सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुंबई पुलिस सुशांत के निधन के मामले की जांच कर रही है। सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को मेरोरलाइज्ड केटेगरी में डाला गया है। इस केटेगरी में किसी के जाने के बाद उनके अकाउंट को यादगार के रुप में बना देते हैं। 

 

सुशांत के निधन के बाद से उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 9 मिलियन थी। तब सुशांत को 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। सुशांत इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट डालते रहते थे। उन्होंने आखिरी पोस्ट अपनी मां को याद करते हुए डाला था।

 


आपको बता दें सुशांत की टीम ने एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वह सुशांत के काम, विचार, कोट्स और स्टडी से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। सुशांत की यादों और काम को फैन्स के बीच जिंदा रखने के लिए ये वेबसाइड बनाई गई है।

 

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इनमें श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय और रणदीप हुड्डा शामिल हैं।

 

 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: