वर्षीय राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ने लखनऊ में एक आयोजित रैली में यूपी मुख्यमंत्री अखिलेशयादव 43 वर्षीय को 'ठीक लड़का' बताया। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल ने प्रचारअभियान की शुरुआत कर दी है, इस रैली में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "यहां केयुवा मुख्यमंत्री को देखिये। अखिलेश ठीक लड़का है, लेकिन उनकी सरकार काम नहीं कर रही।"

आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का मुकाबला सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ ही नहीं लेकिनमायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ भी है, इस कारण राहुल के निशाने पर दोनों ही पार्टियां रहीं। उन्होंने रैलीमें कहा, "एक सरकार में गुडों का बोलबाला है, तो दूसरे में भ्रष्टाचार का। एक में गुंडे आपकी फैक्टरी के बाहर आजाएंगे, तो दूसरे में आपको बीएसपी के हाथी का पेट भरना होगा।"
नई टीम के गठन के बाद कांग्रेस का 'मिशन-2017' के एलान के बाद पहली बार राहुल लखनऊ आए और 'यूपीउद्घोष' कार्यक्रम के वक्त कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी दिए| पार्टी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनीसत्ता वापस लानी है और इस के लिए पार्टी हर प्रयास कर रही है| शीला दीक्षित, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को यूपीमें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भी राहुल से प्रश्न किए गए और राहुल ने इसपे कहा कि "सोच आयुसे ज्यादा जरूरी चीज होती है।"

शीला में व्यापक अनुभव है, तीन बार उन्होंने दिल्ली में राज किया और उसे बदल दिया। उन्होंने कहा कि "दिल्लीमें लोग अपनी गलती पर पछता रहे हैं।" वे कहते हैं कि "पहले काम होता था, अब सिर्फ ड्रामा और बयानबाजीहोती है। विधायक जेल जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "लोग कहते है कि पहले की सरकार काम करती थी, अबड्रामा करती है... विधायक जेल जा रहे हैं... यह ठीक है कि युवा ज्यादा उर्जावान होते है मगर अनुभव भी जरूरीहै।"