मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष फिर एक बार हिंदुओं की कम होती संख्या पर सवाल उठाए हैं| आगरा में पांच दिन के दौरे पर भागवत ने पूछा कि "क्या ऐसा कोई कानून है, जिसमें हिंदुओं से जनसंख्या घटाने के लिए कहा गया है|" हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की भागवत ने अपील की| आगे कहा कि "दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो आप क्यों नहीं?"

शिक्षकों को संबोधित करते हुए आगरा में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक सम्मेलन में भागवत ने कहा कि "संघ स्वयंसेवक तैयार करता है।" "शिक्षकों को भी शहर ही नहीं, गांव-गांव और गली-गली में ऐसे लोगों की टीम खड़ी करनी चाहिए, जिनका लोग अनुकरण करें। 121 करोड़ की आबादी को नहीं बदला जा सकता। जिन्हें देखकर लोग बदलते हैं, उनको बदलो।"
उन्होंने कहा "आजादी के बाद देश को जहां होना चाहिए था, वहां नहीं पहुंचा।" शिक्षकों ने सम्मेलन में खुलकर संघ प्रमुख के सामने अपने सवाल रखे। शिक्षकों के सवालों पर भागवत ने कहा कि उनकी बात वो केंद्र सरकार तक पहुंचा देंगे परंतु अच्छा हो आप अपने सवालों को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री तक भेजें|