आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग आज रिलीज हो गई है। आते ही फिल्म सिनेमाघरों में छा गई है। रोमांटिक थ्रिलर एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अनिल कपूर और साथ में कुणाल खेमु भी हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आदिय की फिल्म मलंग का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म के गाने दर्शकों को काफी पसंद आए। वहीं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई जिसे देखने के लिए तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे।

 

आज जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो पब्लिक और क्रिटिक रिव्यूज भी सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के एक्शन की तो जबरदस्त तारीफें हो रही हैं। वहीं रोमांस के मामले में दिशा और आदित्य को काफी पसंद किया जा रहा है।गोवा में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हुई है, ऐसे में फिल्म के अंदर कमाल की लोकेशंस को बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है जो दिशा और आदित्य के बीच कैमेस्ट्री को और रोमांटिक माहौल देता है।

 

फिल्म मलंग की कहानी की बात करें तो क्रिसमस की एक रात दिखाई गई है, जो गोवा में बीतती है। । गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है। 5 साल बाद दो पुलिस ऑफिसर अंजनि अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रॉड्रिक्स (कुणाल खेमू) अद्वैत की तलाश में हैं लेकिन उसने किया क्या है इसी के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है।

 

फिल्म को को प्रोड्यूस किया है लव रंजन, अंकुर गर्ग, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने। फिल्म का म्यूजिक मिथुन और अंकित तिवारी का है जो कि लोगों को बहुत पसंद आया है। मलंग मलंग गाने के दोनों वर्जन्स को काफी अच्छे रिएक्शन भी मिले। अब फिल्म को लेकर लोग क्या रिएक्शनदे रहे हैं आइए जानते हैं:-

 

फिल्म का नाम: Malang

Malang स्टार कास्ट:  आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमु

Malang पब्लिक रेटिंग्स: 3.5

Malang डायरेक्टर: मोहित सूरी

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: