नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है जब रूस में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने फोटो सेशन के दौरान लगे सोफे पर बैठने से मना कर दिया और उन्होंने सबके साथ कुर्सी पर ही बैठने का फैसला लिया। यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल भी।
फोटो सेशन के लिए अधिकारियों ने पीएम मोदी के बैठने के लिए अलग से सोफे का इंतजाम किया था, मगर अन्य लोगों के लिए कुर्सी की व्यवस्था थी। मगर जैसे ही पीएम मोदी आए और उऩकी नजर पड़ी कि उनके लिए अन्य लोगों की तुलना में सोफे की व्यवस्था की गई है, उन्होंने तुरंत अधिकारियों से इसे हटाने के लिए कहा और उनके लिए भी सबकी तरह कुर्सी लगाने को कहा। इसके बाद मोदी भी सामान्य कुर्सी पर ही बैठे।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मंगलवार को मोदी द्वारा सोफा के बजाय कुर्सी पर बैठने के लिए कहने के बाद अधिकारियों को सोफे के स्थान पर कुर्सी रखते हुए देखा जा सकता है।
गोयल ने ट्वीट किया, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी दिखी जब वे अपने लिए किए गए विशेष प्रबंध को खारिज कर अन्य लोगों के बीच साधारण कुर्सी पर बैठ गए।"
पीएम मोदी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तारीफ कर रहे हैं और इसे सरलता का उदाहरण है। एक यूजर ने कहा कि इसके लिए कोई शब्द नहीं हैं।
आपको बता दें कि पीएम मोदी व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने दो दिवसीय रूस यात्रा पर गए थे।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel