नयी दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में नौकर विष्णु कुमार विश्वकर्मा को दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की रिपोर्ट मुंबई के गामदेवी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। नौकर के पास से पीयूष गोयल के आवास से चोरी किए गए कुछ महत्‍वपू्र्ण दस्‍तावेज भी बरामद किए गए हैं। रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज नौकर के पास से बरामद सेल फोन पर मिले हैं। तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर इन दस्तावेजों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक कर रहा था।


मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम दिल्ली से गोयल के एक नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु कुमार वर्मा बताया जा रहा है। आरोपी से कुछ पैसे और हार्डडिस्क मिले हैं। पुलिस को आरोपी पर अपने फोन के जरिए कुछ अहम जानकारियां किसी को भेजे जाने का संदेह है। इसकी जांच की जा रही है।आरोपी नौकर पिछले 3 साल से गोयल के घर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी के फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस डिलीट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के साथियों की तलाश भी की जा रही है।


कहा जा रहा है कि आरोपी नौकर पिछले 3 साल से केंद्रीय मंत्री के घर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी के फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस डिलिट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के साथियों की भी तलाश की जा रही है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: