बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। शाहरुख लास्ट फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद से शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की और ना ही उन्होंने अपनी नई फिल्म की कोई अनाउंसमेंट की है। फैन्स शाहरुख की अनाउंसमेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वो हर कुछ दिनों में ट्विटर पर अनाउंसमेंट के लिए हैशटैग चलाने लगते हैं। अब फिर फैन्स ने #WeWantAnnouncementSRK का हैशटैग चला दिया है और इस बार तो हद ही हो गई है।
दरअसल, इस बार एक फैन ने शाहरुख को धमकी दे दी है। एक फैन ने ट्वीट किया, शाहरुख अगर आपने 1 जनवरी को कोई अनाउंसमेंट नही की तो मैं सुसाइड कर लूंगा। मैं फिर से कह रहा हूं कि मैं सुसाइड कर लूंगा।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अपनी फिल्मों को लेकर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बात की थी। शाहरुख ने अपनी फिल्म 'जीरो और 'जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों के बडे़ पर्दे पर कुछ खास कमाल ना कर पाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन फिल्मों पर काम करते समय भी उन्हें लगा था कि वे अच्छी 'फिल्म बना रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'ऐसे भी दिन आते हैं, जब मैं फिल्मों पर चर्चा करता हूं और मुझे सच में लगता है कि यह सही फिल्म है। और फिर मुझे एहसास होता है कि आखिरी दो फिल्मों के बारे में भी मुझे यही लगा था। मुझे नहीं पता कि मैं अच्छी फिल्में कर पाऊंगा की नहीं। इसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता।'
click and follow Indiaherald WhatsApp channel