काफी लोग ऐसे होते है जिनका वर्तमान साल परेशानियों के साथ निकला होता है। जिस वजह से वे आशा करते है कि शायद अगला साल उनके लिए कुछ नयी ख़ुशियाँ लेकर आ जाये। हमेशा नया साल किसी चीज़ की शुरुआत करने के लिए सबसे सही समय होता है। एक नया साल पुरानी सभी बातों को भुलाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के जैसा होता है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, इंसान अपनी राशियों के आधार पर अपने भविष्य के बारे में काफी हद तक समझ सकता है और अपने जीवन की उन्नति के लिए कुछ उपाय कर सकता है। 

सीधे तौर पर आज हम बात उन लोगों कि कर रहे है जिनका साल 2019 में परेशानी के साथ गुजरा है लेकिन अगर वे अपने साल 2020 में काफी हद तक सुधार पाना चाहते है तो वे अपनी राशियों के आधार पर अपने भविष्य के लिए कुछ सही उपाय कर सकते है। आज हम केवल मेष राशि वालों के बारे में बात करने वाले है जिसमे हम जानेंगे की मेष राशि वाले अपने साल को शुभ बनाने के ले लिए किन उपायों को कर सकते है| साथ ही आज हम आपको सभी राशियों के 2020 से जुड़े राशिफलों के बारे में भी बताएंगे जो आपको सटीक तरह से यह जानने में मदद करेंगे कि आपका साल 2020 कैसा होने वाला वाला है और आप अपनी परेशानियों से बचने के लिए कौन से उपाय कर सकते है। जानिए कैसा होगा आपका राशिफल 2020।

 

 

मेष राशियों के लिए सफलता के उपाय
स्वास्थ्य को लेकर उपाय – मेष राशि के स्वामी मंगल है जो की साल की शुरुआत में ही अष्टम भाव में स्व्राशिग्त ही जायेंगे| इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है| शारीरिक व्यायाम पर अच्छे से ध्यान दीजिये और स्वस्थ बने रहिये|

 

करियर के लिए उपाय – मेष राशि के जातकों के करियर के क्षेत्र में काफी उन्नत योग देखें को मिल रहे है| मेष राशि में कर्म भाव के स्वामी शनी देव है| शनी देव साल की शुरुरात में ही मेष के भाग्य स्थान में पंचग्रही योग बना रहे है जो की करियर के क्षेत्र में आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक है| अगर कोई छात्र या उम्मीदवार जो नौकरी पाने का इच्छुक है उनके लिए काफी अच्छा समय है खुद को साबित का| अगर आप का खुद का बिज़नेस खोलना चाहते है तब भी यह साल आपके लिए काफी शुभ है| लेकिन अपनी बोलचाल का विशेष ध्यान रहे और अच्छे कर्म करते रहे| अगर आप मेहनत के साथ कर्म कर रहे है तो कर्मफल दाता आपको आपका फल निश्चित रूप से देंगे| आपको बस काम शुरू करना है आपके काम खुद ही बनना शुरू हो जायगा| 

 

प्रेमी और वैवाहिक जीवन के उपाय – मेष राशि में शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शुभ स्थान पर विराजमान है| आपके प्रेमी और वैवाहिक जीवन दोनों में ही सुधार देखने को मिलेगा| अगर आप किसी से प्यार करते है और उसे अपने दिल की बात खाना चाहते है तो कुछ समय के लिए रुक जाइए| अभी आपके लिए किसी को प्रपोज करना शुभ नहीं है लेकिन सितम्बर महीने के बाद आप पाने प्रेमी को प्रपोज कर सकते है|

 

अब जान लेते है सभी राशियों के राशिफल 2020 के बारे में 


मेष राशिफल 2020 – मेष राशियों के लिए साल 2020 काफी उत्तम होने वाला है। 2020 में मेष राशि के जातकों की पारिवारिक स्थिति अच्छी बनेगी साथ ही करियर में क्षेत्र में लाभ एवं अवसर प्राप्त हो सकते है। यात्रा के अवसर है| यात्रा करते समय सावधानी बरतें, वहीं अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देवे। पैसों के लेने देन में दिमाग से काम लेवे। साल की शुरुआत में काफी साहस और ऊर्जा का अनुभव करेंगे| आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही घर का सुख भी प्राप्त कर सकते है| प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा| प्रेम सम्बन्ध बन सकते है| सन्तान सुख की प्राप्ति के भी योग बन रहे है| 

 

वृषभ राशिफल 2020 – तनाव की स्थिति पैदा करने वाले कामों से दूरी बनाकर रहे। साल कर शुरुआती दिन कुछ खास अच्छे नही होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुधार होगा। जॉब के अवसर मिल सकते है। सन्तान सुख के भी योग बनते दिखाई दे रहे है।

 

मिथुन राशिफल 2020 – मिथुन राशि वालों के साल 2020 काफी ख़ुशियों से भरा होने वाला है। इस साल भले ही मिथुन राशि के जातकों को करियर में थोड़ी परेशानियां देखने को मिले लेकिन फिर भी इनकी आर्थिक स्थितियों में सुधार होने की संभावना है। बिज़नेस में पैसा लगा सकते है। साल के अंतिम तक अगर मेहनत करते रहे तो जो सोचा है वो पा सकते है। शिक्षा में लाभ होगा साथ हो परिवार का प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

 

कर्क राशिफल 2020 – नौकरी छूट सकती है लेकिन कई सारे अवसर भी प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे काफी सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, शारीरिक समस्याएँ देखने को मिल सकती है।


 
सिंह राशिफल 2020 -सिंह राशि आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा साथ ही नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते है। करियर ओर शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। काम की शुरुआत के लिए ऑफ़िस ले सकते है। काम को लेकर तनाव रहेंगे और अधिक धन कमाने का प्रयास करेंगे, घर भी खरीद सकते है।

 

कन्या राशिफल 2020 – प्रेमी ओर वैवाहिक जीवन मे सुधार देखने को मिलेगा। 2020 साल में एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य स्थिति में सुधार देखने की मिल सकता है। शिक्षा और कार्य क्षेत्र में लाभ हो सकता है।

 

तुला राशिफल 2020- सफलता को देखते हुए सन्तान पर पैसा खर्च करना अच्छा होता है इससे आप को लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की स्थिति में बदलाव आएंगे, वैवाहिक स्थिति इस बार अच्छीं नही रहेगी। इसलिए किसी भी तरह के वाद विवादों को बढ़ने ना दे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे मानसिक रोग भी होने की संभावना है।

 

वृश्चिक राशिफल 2020 – बोलचाल का खासतौर पर ध्यान देवे। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी है लेकिन साल के मध्य में आपको थोड़ी परेशानियां हो सकती है। साल के मध्य में आर्थिक स्थिति की समस्या भी देखने को मिल सकती है। जॉब में सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन मे सुधार होगा साथ ही जिनकी शादी नही हुई है उनके घर भी शहनाइयां बज सकती है।

 

धनु राशिफल 2020– साल को शुरुआत ज्यादा अच्छी नही होगी। साल की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में समस्या हो सकती है इस दौरान अपनी नौकरी पर विशेष रूप से ध्यान देवे। पैसे को बचाने में अधिक जोर दीजिये अगर आपके पास पैसा है तो व्यर्थ ना बहने दे। नौकरी पाने के उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है खुद को साबित करने का। शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाइयां देखने को मिलेगी। परिवार के साथ विवाद ना करे।

 

मकर राशिफल 2020 – मकर राशि वालों के लिए पूरा साल ही काफी शुभ है। करियर ओर नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। काम बढ़ने के साथ-साथ कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ने लगेगी। वैवाहिक ओर पारिवारिक जीवन दोनों ही अच्छा रहेगा। धन से जुड़ी कोई भी समस्या देखने को नही मिलेगी। अविवाहित लोगों के शादी के योग है। सन्तान सुख मिल सकता है।

 

कुंभ राशिफल 2020 – इस साल मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत से ही शिक्षा और करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष तौर पर ध्यान देने की कोशिश करे। भगवान के कामों में जुड़ने का प्रयास करे।

मीन राशिफल 2020 – सूझबूझ से काम करे और सही फैसला लेवे। अगर काफी समय से खुद का बिज़नेस करने का प्रयास कर रहे है तो साल 2020 आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। नौकरी व्यवसाय में तरक्की मिलेगी, लेकिन उसके लिए अच्छे लोगों से जुड़ना शुरू करे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सीधे शब्दों में यह साल आपकी तरक्की का साल है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: