बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सिंगर में से एक हैं आशा भोसले जिनसे उपर सिर्फ एक व्यक्ति का नाम लिया जाता है वो हैं लता मंगेशकर। आशा भोसले ने अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को जीता है। आशा जी अभी तक 1000 से अधिक फिल्मों के गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 20 भाषाओं में लगभग 14000 गीतों को अपनी आवाज दी है। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था| आशा भोसले भी एक प्रसिद्ध गायक की बेटी थी लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उन्हें स्ट्रगल नहीं करना पड़ा।
उस जमाने में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का खूब नाम हुआ करता था। 50 के दशक के कई दम मारो दम जैसे कई गाने आशा भोसले ने गाये। उनके बारे में यहां तक लिखा गया कि वो अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को ही अपना कॉम्पटीटर मानने लगीं। आम बहनों की तरह आशा भोसले और लता मंगेशकर में भी कभी कभी बहनों वाली तकरार हो जाया करती थी।
आशा ताई की पर्सनल लाइफ में भी कई उतार चढ़ाव आए। उन्हें 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के 31 साल के पर्सनल सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्यार हो गया था। घर वालों के विरुद्ध जाकर उन्होंने गणपत राव से शादी कर ली थी। बाद में उनके रिश्ते में अनबन के बाद वो दो बच्चों के साथ वापस घर आ गईं। बाद में वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं और उनकी मुलाकात आर डी बर्मन से हुई।
हालांकि आरडी बर्मन उनसे छोटे थे फिर भी दोनों ने शादी की और आरडी बर्मन आखिरी सांस तक आशा भोसले के साथ रहे। आशा भोसले दो बेटे और एक बेटी की मां थीं लेकिन कुछ सालों पहले उनके सबसे बड़े बेटे ने सुसाइड कर ली और उनकी बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। आशा भोसले का पूरा ख्याल उनके सबसे छोटे बेटे रखते हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel