
विराट और अनुष्का काफी समय से एक-दूसरे से दूर थे क्योंकि बीसीसीआई क्रिकेटर्स की पत्नियों को 15 दिन से ज्यादा साथ रहने की अनुमति नहीं देता है। अनुष्का भी वर्ल्डकप के आखिरी मैचों में विराट से मिलने से पहले अपने काम में व्यस्त थीं।
अनुष्का और विराट एक फैन के लिए पोज करते नजर आए। उनकी यह तस्वीर फैनपेज पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि मंगलवार को हुए सेमीफानल मैच में न्यू जीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में सफर खत्म हो चुका है। अब टीम भारत वापसी की तैयारी कर रही है। वहीं अनुष्का शर्मा पिछली बार शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आई थीं। फिलहाल उनके अगले प्रॉजेक्ट की कोई घोषणा नहीं हुई है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel