फिल्म इंडस्ट्री की दबंग गर्ल कही जानी वाली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की सोनाक्षी सिन्हा का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अफेयर करने से बचती हैं। जिस तरह से हर बेटी अपने पिता के करीब होती है ठीक उसी तरह अभिनेत्री सोनाक्षी भी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद करीब हैं। इस बात का पता इससे भी चलता है की वो कई इंटरव्यू में यह खुलासा कर चुकी हैं कि वो उनकी मर्जी से ही शादी करना पसंद करेंगी। मगर अकि यह पहली बार होगा जेबी सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वो किस तरह के लड़के को डेट करना चाहती हैं।
मीडिया से बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिलेशनशिप से पर्दा हटाते हुए कहा कि मैंने एक अभिनेता को डेट किया है, लेकिन यह बात आज तक पूरी दुनिया को नहीं पता चल पाई है। अब वह अभिनेता कौन है, इस पर से सोनाक्षी ने भी पर्दा नहीं हटाया है। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि यदि मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे धोखा देता है, तो वह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन होगा, क्योंकि मैं उसे छोडूंगी नहीं। बता दें कि सोनाक्षी अक्सर दबंग अंदाज में ही अपनी बात रखती हुई नज़र आती हैं।
बात करें सोनाक्षी के लव अफेयर की तो फिल्म लुटेरा की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ जोड़ा गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों को कई मौकों पर साथ साथ देखा गया, जिसके बाद इस तरह की खबरें आने लगीं हालांकि यह महज अफवाह ही साबित हुई। इसके बाद सोनाक्षी और बंटी सजदेह के बीच अफेयर की चर्चाएं भी चलीं, बाद में सोनाक्षी ने ऐसे किसी भी रिश्ते की बात को नकार दिया था। बता दें कि बंटी सजदेह करीब एक दर्जन सेलिब्रिटी एथलीट्स के मैनेजर हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel