ये तो हम सब कई बार सुन चुके हैं और लंबे समय से देखते भी आ रहे हैं की फिल्मी दुनिया और क्रिकेट की दुनिया का रिस्ता सदियों पुराना है, समय समय पर खबर आती रहती हैं किसी क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री के अफेयर या फिर शादी आदि की बातें सामने आती रही है। ऐसा भी सुनने में आता रहा है की कई क्रिकेटरों के अफेयर होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी नहीं की है और ना ही कभी इस बात को स्वीकार ही किया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर से सम्बन्धों के बारे में अवगत कराने जा रहे हैं, तो चलिये जानते हैं कौन कौन हैं वो खिलाड़ी और वो अभिनेत्रियाँ।
1. तमन्ना भाटिया

सबसे पहले हम बात करते हैं दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 मे रिलीज हुई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की थी। इस फिल्म के बाद तमन्ना ने अपने अब तक के करियर मे कई साउथ और बॉलीवुड की हिट फिल्मों मे काम किया है। जिसकी वजह से यह काफी चर्चा मे रही हैं। तमन्ना अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा मे रही हैं। तमन्ना का नाम पाक क्रिकेटर अब्दुल रज़्ज़ाक़ से भी जुड़ चुका है। अब्दुल रज़्ज़ाक़ और तमन्ना भाटिया की मुलाक़ात दुबई के एक ज्वेलरी शॉप मे हुई थी, और वहीं दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इन दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया मे आग की तरह फैल गई थी। क्योकि अब्दुल रज़्ज़ाक़ पहले से ही शादीशुदा थे।
2. सुष्मिता सेन

इसके बाद नंबर आता है बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा मे रहती हैं। सुष्मिता सेन की उम्र अब 43 साल हो चुकी हैं, लेकिन यह अब भी कुवांरी है। फिलहाल वह अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बिना शादी के लिव-इन-रिलेशनशिप मे हैं। रोहमन शॉल से पहले सुष्मिता सेन ने कई लोगों को डेट किया है। जिसमे पाक क्रिकेटर वसीम अकरम का नाम भी शामिल है। पू्र्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की बीवी के इंतकाल होने के बाद सुष्मिता सेन और वसीम अकरम के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसी साल के अंत तक दोनों शादी करने वाले थे। हालांकि उन दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई।
3. अर्शी खान

वैसे तो इस लिस्ट में 2-4 लोग ही नहीं हैं, ये लिस्ट बहुत ही लंबी हैं मगर अभी तक में जो एक नामा सबसे ज्यादा चर्चित रहा है वो हैं मशहूर अभिनेत्री अर्शी खान का जिनका साल 2015 में पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं थीं। इसके बाद साल 2016 में मीडिया में अफरीदी के बच्चे की मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई थीं। अर्शी खान ने एक इंटरव्यू मे कहा था कि उसने और अफरीदी ने दोनों ने सीक्रेट शादी की थी, लेकिन अब अफरीदी उसे कबूल नहीं कर रहे हैं। अर्शी ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि अर्शी बदनाम हुई अफरीदी तेरे खातिर। यही नहीं अर्शी ने कहा था कि कुछ कारणों से उनका गर्भपात हो गया था, लेकिन उनके गर्भ में पलने वाला बच्चा अफरीदी का था।