बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो करोड़ों की कमाई करती है। ऐसे में आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह लगभग हर इवेंट में खूब महंगे और फैंसी कपड़े पहनकर जाती है और उनके पास अच्छी खासी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। जी दरअसल हम बात कर रहे है बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की, जो अब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। आपको बता दें कि इन्होने बॉलीवुड मे अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 2003 मे फिल्म 'बूम' से की थी, लेकिन इन्हें बॉलीवुड मे सफलता सलमान खान के साथ साल 2005 में फिल्म 'मैने प्यार क्यों किया' मे काम करने के बाद मिली। इस फिल्म के बाद वह फेमस होती गईं और आज वह खूब फेमस अभिनेत्री बन चुकीं हैं।

कैटरीना कैफ ने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है इसी कारण से उन्हें बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहते है। उन्होंने फिल्मों के अलावा सलमान खान के साथ अपने अफेयर कि खबरों के लिए भी सुर्खियां हांसिल की है। कैटरीना कैफ के पास अरबों की दौलत है और इसी कारण वह कई महंगी चीजों की मालकिन है। उनके पास 42 लाख की ऑडी Q3, 50 लाख की मर्सिडीज ML350 और 80 लाख की ऑडी Q7 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

वहीं गाड़ियों के अलावा कैटरीना कैफ कई महंगे कपड़े भी पहनती है और उन्हें अक्सर महंगी ड्रेस में देखा जाता है। एक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 मे फिल्म 'बैंग बैंग' के दौरान कैटरीना दो महंगे गाउन मे नजर आई थी, जो कैटरीना को खूब पसंद आया, और उन्होने डिजाइनर से उसे खरीद लिया और इन दोनो गाउन की कीमत करीब 1.2 करोड़ है। इसी के साथ कैटरीना कैफ के पास कई महंगे घर है और उनके हैम्पस्टेड लंदन वाले बंगले की कीमत करीब 7.3 करोड़ है।

click and follow Indiaherald WhatsApp channel