भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज पर सभी नजर है जिसके चलते टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। अनुष्का शर्मा वेस्टइंडीज दौरे पर अपने पती विराट कोहली से मिलने पहुंची और अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसा पहले बार नहीं हुआ है कि अनुष्का भारतीय कप्तान विराट कोहली से ऐसे मिलने पहुंची हो इससे पहले भी कई बार 'विरुष्का' को एक साथ देखा गया है। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले दो टी-20 मैच फ्लोरिडा शहर में खेले जाएंगे। इस दौरान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली मियामी की सड़कों पर टहलते दिखाई दिए।


Virat Kohli, Virat Kohli West Indies tour, Anushka Sharma, Virat Anushka, India tour of West Indies, India vs West Indies, INDvsWI,विराट कोहली, विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे, अनुष्का शर्मा, विराट अनुष्का, भारत वेस्टइंडीज दौरा, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारत वस वेस्टइंडीज


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को उनके फैंस ने 'विरुष्का' नाम दिया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की बहुत सारी तस्वीरें इंटरनेट पर छायी हई हैं जिसके चलते उनके चाहने वाले इन तस्वीरों को शेयर करते भी नजर आ रहे हैं। मियामी में दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दिए। एक तस्वीर में दोनों एयरपोर्ट बस के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं, अनुष्का ने इस तस्वीर में ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप्ड शर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं विराट कोहली वाइट टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर पुरे इंटरनेट पर छायी हुई है। इसके अलावा बहुत सी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गयी हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ब्लू पैंटसूट में दिखाई दे रही हैं और उनके खुले बाल उनके लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं और विराट कोहली भी ब्लैक ऑउटफिट में बहुत कूल नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट का हर लुक काफी अच्छा है और लोग उन्हें उनके हर ऑउटफिट में पसंद कर रहे हैं। अनुष्का और विराट आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस के साथ सेल्फियां भी ली और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ दोनों ने फ्लोरिडा में डिनर भी किया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।


Virat Kohli, Virat Kohli West Indies tour, Anushka Sharma, Virat Anushka, India tour of West Indies, India vs West Indies, INDvsWI,विराट कोहली, विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे, अनुष्का शर्मा, विराट अनुष्का, भारत वेस्टइंडीज दौरा, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारत वस वेस्टइंडीज


अनुष्का और विराट एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते ज्यादातर देखे जाते हैं और वह अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से थोड़ा दूर हैं लेकिन वह अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। अनुष्का को फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार देखा गया उसके बाद अभी तक उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की हैं। फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज वह अपने शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Find out more: