फिल्म जय हो से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह जल्द ही एक गुजराती फिल्म में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में साल 2014 में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ डेजी शाह ने काम किया था। बता दे कि उनकी पहली गुजराती फिल्म का नाम है गुजरात 11। कुछ देर पहले डेजी शाह के दोस्त और जय हो के को-स्टार सलमान खान ने उनकी अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान खान ने डेजी शाह की फिल्म गुजरात 11 के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि डेजी शाह की फिल्म गुजरात 11 फुटबॉल स्पोर्ट पर आधारित है, इतना ही नहीं पहली गजराती फिल्म भी है जो स्पोर्ट्स पर आधारित है। बता दें गुजराती डेजी शाह की मातृभाषा है,और गुजरात 11 फिल्म में डेजी शाह बच्चों की फुटबॉल कोच बनी हुई नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्मों कि बातकरें तो जय हो के बाद डेजी शाह साल 2015 में हेट स्टोरी 3 में दिखीं थी, उसके बाद साल 2018 में रेस 3 में नजर आईं थी।
इस खूबसूरत कलाकार ने अपने पांच साल के करियर में डेजी शाह ने कुछ ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। गुजराती फिल्मों में काम करने को लेकर डेजी शाह का कहना है कि मराठी रितेश देशमुख की भाषा है, इसलिए वो मराठी फिल्मों में भी तो काम करते हैं। ऐसे में मैं भी गुजराती हूं, तो कम से कम एक गुजराती फिल्म में मेरा काम करना तो बनता है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel