ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन आज 8 साल की हो गई हैं। हर साल इस खास मौके पर पूरा बच्चन परिवार जश्न मनाता है। आराध्या के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो हूबहू मां ऐश्वर्या राय की तरह दिख रही हैं।

Image result for Aaradhya Bachchan Mother Aishwarya Rai

तस्वीर में आराध्या का हेयरस्टाइल मां ऐश्वर्या की तरह ही है और वो हेयरबैंड भी लगाई हुई हैं। दोनों ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। आराध्या और ऐश्वर्या की ये तस्वीर देख फैंस भी हैरान रह गए और दोनों की तुलना करने लगे। ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।

Related image
बच्चन परिवार से जुड़े होने की वजह से फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि क्या आराध्या भी एक्ट्रेस बनेंगी। हाल ही में ऐश्वर्या से बेटी आराध्या के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया जिस पर ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जिंदगी ने मेरे और मेरी बेटी के लिए क्या लिखा हुआ है। तो हम हर लम्हे को जीने की कोशिश करते हैं और रही साथ काम करने की बात तो इस बारे में देखा जा सकता है।

Related image

ऐश्वर्या हमेशा आराध्या का हाथ पकड़े हुए दिखाई देती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ऐश्वर्या राय का कहना है कि 'मैं अपना सारा दिन आराध्या के साथ बिताती हूं और मेरे पास सिर्फ एक नैनी है, वो भी च्वाइस के हिसाब से।'

Image result for Aaradhya Bachchan Mother Aishwarya Rai

बता दें कि आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। ऐश्वर्या कई बार बेटी आराध्या के साथ स्कूल के फंक्शन में पहुंचती हैं और बेटी को चीयर करती नजर आती हैं। यही नहीं ऐश्वर्या खुद बेटी को स्कूल से लेने जाती हैं।




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: