अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर उपहास करते हुए कहा, "कांग्रेस और बीजेपी के लोग हमारी सरकार को पांच और साढ़े पांच मुख्यमंत्री की सरकार कहते रहे हैं, लेकिन बीजेपी अभी तक अपने लिए एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक नहीं ढूंढ़ पाई है|" पांच सितारा होटल में मुख्यमंत्री ने आयोजित 'स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्च र समिट-2016' में बोला था| विपक्षियों पर इस दौरान उन्होंने जमकर प्रहार किया|      
Inline image
किसी का नाम लिए बिना अखिलेश ने  कहा, "जब हम लैपटॉप बांट रहे थे, तब ये लोग कहा करते थे कि युवाओं के हाथों में झुनझुना थमाया जा रहा है और आज कश्मीर के संदर्भ में कहते फिर रहे हैं कि जिन हाथों में लैपटॉप होना चाहिए, उनमें बंदूक पकड़ा दी गई है|"  उन्होंने कहा, "जिस लैपटॉप की बात वे आज कर रहे हैं, वह समाजवादी पार्टी चार साल पहले ही शुरू कर चुकी है|" यूपी के सीएम ने कहा, "हमारे हर कार्य में सफलता ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है| इसलिए वे अब हमारी सफलता पर पर्दा डालने में लगे हैं| 
Inline image
हमने एक दिन में पांच करोड़ पेड़ लगाकर विश्व रिकार्ड कायम किया और इतिहास रचा, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन प्रदेशों का तो नाम लिया, जहां एक और दो करोड़ पौधे लगे थे, लेकिन यूपी में जहां पांच करोड़ पौधे लगे उसका एक बार भी नाम नहीं लिया|"
मीडिया पर भी टिपण्णी करते हुए अखिलेश ने कहा, "बुलंदशहर की घटना को हम मानते हैं कि बहुत बुरा हुआ, लेकिन पास के ही गुड़गांव में एक ही जगह पर लगातार दो बार वैसी घटना हुई, लेकिन मीडिया ने उस पर हाय-तौबा नहीं मचाई| मीडिया तब हमें तीसरे नंबर की पार्टी बता रही थी, अब नंबर एक बता रही है|" 
Inline image
लखनऊ मेट्रो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने कह रखा है कि अगली बार जब बजट पेश करने आऊंगा तो मेट्रो पर बैठकर आऊंगा| हम प्रदेश के अन्य शहरों में भी जल्द से जल्द मेट्रो चलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं| अभी केंद्रीय गृहमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो चलाने जा रहे हैं और शीघ्र ही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी यह कार्य कराएंगे, लेकिन केंद्र सरकार हमें सहयोग तो करे|"   


Find out more: