फिल्म जगत में कई ऐसे सितारे होते हैं जो खूब सारा नाम कमाते हैं और पैसे भी। इसके अलावा बॉलीवुड में अफेयर, ब्रेकअप, और शादी या फिर तलाक जैसी खबरें कई बार सामने आती है। वहीं यह भी सच है कि शादी का सपना तो हर लड़की देखती है चाहे वो आम लड़की हो या फिर सेलिब्रिटी हो शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। वहीं इसके अलावा वो यह भी सोचती है कि अपनी शादी में वो सबसे खूबसूरत दिखे। ये दिन उसके लिए यादगार बन जाए। हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी की तैयारी इतनी भव्य हो, कि वो दिन सबको याद रह जाए। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहना जिसकी तारीफ हर एक व्यक्ति ने की। तो आइए जानते हैं उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिसने सबसे महंगे आउटफिट पहने थे।
ऐश्वर्या राय बच्चन :- जी हां ऐश्वर्या राय बच्चन इन्हें तो आप जानते ही होंगे आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी साड़ी के पाड़ पर असली सोने के धागों का काम था और उसमें स्वरोस्की क्रिस्टल्स जड़े हुए थे। ये जानकर ही समझा जा सकता है कि साड़ी की कीमत किन वजह से महंगी रही होगी। उस समय उन्होंने अपनी शादी में 75 लाख का लहंगा पहना था। जिसे की नीता लूला ने डिजाइन किया था। वाकई में ये लहंगा देखने में बेहद खुबसूरत था।
शिल्पा शेट्टी :- शिल्पा शेट्टी की शादी साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ हुई थी। शिल्पा शेट्टी के शादी के जोड़े को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। शिल्पा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी। बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी आजकल एक फिटनेस आइकन के रूप में उभरकर सामने आ चुकी है हालांकि इससे पहले भी ये एक एक्ट्रेस रह चुकी है पर शादी के बाद ये फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि शिल्पा ने अपनी शादी के लिए 50 लाख का लहंगा पहना था। इसे तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था।
करीना कपूर :- करीना कपूर जिनकी शादी अभी कुछ ही साल पहले सैफ अली खान से हुई थी इन्होने अपनी शादी में 50 लाख का लहंगा पहना था। जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी और अब उनका एक प्यारा सा बेटा भी है जो जन्म से ही चर्चा में बना हुआ है।
जेनेलिया डिसूजा :- जेनेलिया को तो आप सभी जानते ही होंगे ये एक मशहूर और खुबसूरत अदाकारा रह चुकी है इन्होंने अपनी शादी में मराठी ऑउटफिट पहना था जिसे नीता लूला ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 17 लाख थी।रेड और गोल्डेन साड़ी जिसके बॉर्डर पर असली गोल्ड और कुंदन का काम था।
बिपाशा बासु :- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बासु की शादी भी काफी चर्चा में बनी रही। शादी के बाद 4 लाख का महंगा पहना था। इसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन के इस लहंगे पर असली सोने के धागों का काम था।
अनुष्का शर्मा :- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी को बिल्कुल सीक्रेट रखी। अपने पिंक कलर के लंहगा चोली में अनुष्का किसी ड्रीमगर्ल से कम नहीं लग रही थीं। इस लहंगे में सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई के अलावा, मोती और बीड्स लगाई गई थीं। आप को बता दें कि इन्होंने अपनी शादी में 30 लाख रुपए का लहंगा पहना था और इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। सब्यसाची एक मशहूर डिजाइनर है जो अभिनेत्रियों के लिए एक से एक ड्रेस डिजाइन करते हैं।
सोनम कपूर :- बॉलीवुड के फैमस एक्टर अनिल कपूर के बेटी बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादी में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं।आप को बता दे की सोनम ने अपनी शादी में जो लहंगा पहना था उसे बनाने में 18 महीने का समय लगा था ।