पुलिस और स्वाट अधिकारियों ने इलाके खाली कराकर जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है। सिटी पुलिस ने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसके बाद तुरंत ही लोगों को हॉकिन्स और गेटवे ईस्ट क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया। गोलीबारी वॉलमार्ट के बाहर से शुरू हुई थी। हमलावर के अंदर घुसते ही वॉलमार्ट में अफरातफरी मच गई। हालात यह थे कि दुकानदारों और कर्मचारियों ने दुकान से बाहर निकलने और यहां तक कि अलमारियों में छिपने के लिए दौड़ लगा दी। घायलों को मॉल आए कुछ लोगों ने अपनी कारों से अस्पताल पहुंचाया।
चश्मदीद 37 वर्षीय वनेसा सैन्ज ने बताया कि घटना के वक्त वे, उनकी मां और बेटा मॉल के पार्किंग एरिया में थे। लगा जैसे आतिशबाजी हो रही हो। ऊपर देखने पर लगा जैसे एक आदमी नाच रहा हो और फिर उन्होंने एक महिला को दौड़ते हुए देखा। उन्होंने महसूस किया कि आदमी को गोली मार दी गई है और ये कोई आतिशबाजी नहीं है। सैन्ज के मुताबिक शूटर ने डार्क कार्गो पैंट, काले रंग की टी—शर्ट और इयर मफ पहन रखे थे। वह लगभग 5 फीट 10 इंच लंबा था। वह बस अंधाधुंध फायरिंग किए जा रहा था। गोलीबारी करता हुआ वह मॉल में चला गया।
टेक्सास में गोलीबारी की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी।घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर एक 28 वर्षीय व्यक्ति को इरादतन गोली मार दी गई थी। पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किंग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा- टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं। भगवान आपके साथ हैं। Terrible shootings in ElPaso, Texas. Reports are very bad, many killed. Working with State and Local authorities, and Law Enforcement. Spoke to Governor to pledge total support of Federal Government. God be with you all!

click and follow Indiaherald WhatsApp channel