प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। पीएम मोदी का संबोधन ऐसे समय में हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा का त्योहार जारी है। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने 'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ' का नारा दिया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी।


पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए  जी-जान से जुटे हैं।  भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।

बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है।

अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं।

हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए जी-जान से जुटे हैं।

भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीन के आने तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं होने देना है। देश में कई वैक्सीन पर काम चल रहा है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि भारत ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन को बचाने में सफल रहा है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यह समय लापरवाह होने का नहीं है। यह मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया है या फिर कोरोना से कोई खतरा नहीं है। हाल के दिनों में बहुत से वीडियो और तस्वीरें देखी हैं, जिसमें साफ पता चलता है कि बहुत लोगों ने सावधानी बरतना बंद कर दिया है या फिर ढिलाई दे रहे हैं। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं और बिना मास्क के बाहर  निकल रहे हैं तो अपने आपको, अपने परिजनों को उतने बड़े संकट में डाल रहे हैं। आज अमेरिका, यूरोप के देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर से बढ़ने लगे हैं। यह चिंताजनक बढ़ोतरी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: