सलमान खान फिल्म ट्यूबलाइट के बाद दबंग 3 पर ही काम करेंगे। जब कि, माना जा था कि सलमान खान रेस 3 में काम कर सकते हैं। खबर तो यह तक थी की दबंग 3 या रेस 3 जिसका भी काम पूरा होगा, सलमान खान उसी पर काम प्रारम्भ कर देंगे, मगर ऐसा है नहीं। अटकलों की मानें तो रेस 3 के साथ सलमान खान का नाम जुड़ना महज अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है और दबंग 3 पर काम बहुत अधिक हो चुका है। अब आपको बताते है दबंग 3 से जुड़ी कुछ रोचक बातें|

Inline image

 दबंग 3 की सबसे पहली न्यूज़ अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को सलमान खान ने अवसर देने की ठान ली है। यह तो जाहिर ही है की साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं। 'तोरे नैना' से लेकर 'मुन्नी' तक उन्होंने दबंग का हर गाना फेमस किया है। 'हेलो ब्रदर' के समय से सलमान हिमेश साथ काम कर रहे थे। और अब भी हिमेश का म्यूज़िक दबंग 3 में होगा। दबंग माइनस 1 दबंग 3, यानि दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल है।
Inline image मतलब कि दबंग के पहले कि कहानी। स्पष्ट शब्दों में कहे तो चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। अरबाज़ ने इस कहानी को सलमान के कहने पर 2 बार बदला है। अब मलाइका और अरबाज़ के बीच चीज़ें हाल ही में कैसी रही हैं, सब वाकिफ हैं। ऐसे में काफी संदेह है की फिल्म में मलाईका का आईटम नंबर होगा? 
Inline image
अब अरबाज़ खान ने इस बात की पुष्टि कर दी की सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 का हिस्सा होंगी और फिल्म 2017 में आरम्भ की जाएगी। हालांकि अरबाज़ ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि फिल्म में एक और हीरोइन होगी और सोनाक्षी का रोल कितना होगा, ये सब स्क्रिप्ट पर आधारित करता है। 


Find out more: