ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो 12 अगस्त को रिलीज़ हुई थी लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पाई और अब तक लगभग 60 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। फिल्म को लेकर सबका जितना उपहास किया गया है, वो कोई नहीं भूल सकता। सबका इस पर गहरा प्रभाव पड़ा है।  इसके बावजूद ऋतिक रोशन अपनी आनेवाली फिल्म काबिल की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। पर ये फिल्म भी शाहरूख खान की रईस से टकरा रही है जो ऋतिक के लिए बहुत बड़ी परेशानी है। 
Inline imageबस इन्हीं सब कशमकश के कारण से ऋतिक रोशन बीमार पड़ चुके हैं और सेट पर नहीं पहुंच रहे हैं या फिर पहुंचने के बाद भी अच्छे शॉट नहीं दे पा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनका गुस्सा इतना बढ़ चुका है कि सब उनसे डर कर रहते हैं। बस इन्ही सब कारणो से फिल्म की शूटिंग रूकी हुई है और रोज़ काबिल की टीम को 12 लाख की हानि रोज़ हो रही है। अब ये सारा नुकसान फिल्म के बजट पर असर करेगा। 
Inline image
ऋतिक रोशन के लिए क्यू मुसीबत है रईस ये हम बताते है, पहले तो मोहनजोदड़ो क्लैश अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की टक्कर ने काफी हद तक सब साफ कर दिया है। उनकी निगेटिव पब्लिसिटी कंगना रनौत को लेकर। ऋतिक रोशन बैंग बैंग के बाद से अभी तक परदे पर नज़र नहीं आये हैं। ऐसे में अगर उनकी फिल्म क्लैश होती है तो ऋतिक को भारी पड़ सकता है|
Inline image
काफी समय बाद शाहरूख खान का निगेटिव अंदाज़ आ रहा है और फैन्स इसलिए रईस को लेकर बहुत ही अधिक उत्साहित हैं। ऋतिक की काबिल का पहला लुक आ चुका है और पहली बार में फिल्म पर अग्निपथ इफेक्ट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। और इस अंदाज में ऋतिक रोशन को फिर से देखने के लिए फैन्स ज़्यादा इच्छुक नहीं होंगे। ऋतिक रोशन और शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर पहले भी भिड़ चुके हैं और इसका इतिहास काफी अच्छा नहीं रहा।


Find out more: