रणबीर कपूर अपनी एक हिट फिल्म का जितनी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं उससे ज़्यादा दुआ हम उनकी एक कामयाब फिल्म के लिए कर रहे हैं। अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए रणबीर कपूर ने इंटरव्यू देने आरम्भ कर दिए हैं। कुछ ही दिनों पहले उनसे सुलतान के बारे में पूछा गया तो रणबीर फिर एक गलती कर बैठे। या फिर यूं समझ लिजिये कि वो कंट्रोवर्सी के इच्छुक नहीं थे लेकिन लोगों ने उनकी बात पकड़ ली है।

दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्हें सुलतान बेहद पसंद आई और अली अब्बास ज़फर मौजूदा नए डायरेक्टर में सबसे अच्छे सूचि में आते हैं। लेकिन इतना सब कहने के बावजूद रणबीर के मुंह से एक बार भी सलमान का नाम नहीं ले पाए। अब ऐसा उन्होंने जानबूझकर किया या अनजाने में लेकिन विषय तो खड़ा हो ही गया। देखा जाए तो रणबीर कपूर 20 साल पुराने सलमान खान हैं। जानिए रणबीर और सलमान खान का दिलसस्प एक जैसा अंदाज़| दोनों ही मम्मी के दुलारे हैं।
तो इसलिए सलमान और रणबीर का पहला कॉमन पॉइंट। सलमान और रणबीर दोनों के ही अफेयर काफी कम उम्र में मीडिया की सुर्खियां बने थे। दोनों ने ही रिलेशनशिप में भरोसा तोड़ा। लेकिन वक्त के साथ लोग बदलते हैं। सलमान और रणबीर ने मीडिया के सामने ये कुबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया और ऐसा नहीं करना चाहिए था।
वहीं सलमान ने कहा था कि बस पकड़े नहीं जाना चाहिए था। सलमान और रणबीर दोनों ही फीमेल फैन्स में हिट क्या सुपरहिट हैं। ब्रेक अप होने के बाद सलमान और रणबीर दोनों ने करियर में बेतहाशा सक्सेस देखी। वहीं रणबीर और सलमान दोनों ने ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बना कर रखी। इन दोनों के ही फैन क्लब शानदार हैं|