पाकिस्तानी गायिका क़ुरातुलेन बलोच का बॉलीवुड में इन दिनों बोल बाला हो रहा है| बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन की 'पिंक' में क़ुरातुलेन ने गीत 'कारी कारी रैना सारी' को अपनी आवाज़ दी है| गीत को रिलीज़ के बाद  को यू ट्यूब पर लगभग 15 लाख हिट्स मिल चुके हैं| फ़िल्म का जो दूसरा गीत है गीत 'कारी कारी रैना सारी', कुछ ही दिन पहले रिलीज़ किया गया| गीत 'जीने दे मुझे' फ़िल्म का एक और गीत भी रिलीज़ किया जा चुका है|
Inline image
बिग बी ने 'कारी कारी .. ' पर ट्वीट में कहा, "यह बेहतरीन गायिकी, पूरे अर्थ, निर्णायक होने के साथ ही हर तरह से मुकम्मल है|"  एक और ट्वीट में लिखा गया, "क़ुरातुलेन का गीत 'कारी कारी...' सीमा के दोनों पार के लिए उम्मीदों का गीत है|  क़ुरातुलेन की ज़ोरदार और भावुक आवाज़ में फिल्म पिंक का यह गीत लाखों दिलों को छुएगा|" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार और लेखक तनवीर ग़ाज़ी ने गीत को लिखा है| 
Inline image
जिस देश में कभी मेहदी हसन, नूरजहां, नुसरत फ़तेह अली ख़ान और ग़ुलाम अली की आवाज़ का जादू सिर चढ़कर बोला, वहीं आज के युग में अली ज़फ़र, आतिफ़ असलम, अदनान सामी, राहत फ़तेह अली ख़ान और आबिदा परवीन की आवाज़ बॉलीवुड में गूंज रही है| इस सूची में क़ुरातुलेन बलोच का नाम भी जुड़ गया लगता है|  सूत्रो की माने तो क़ुरातुलेन ने बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी सुलेमान-सलीम के साथ काम करने की इच्छा जताई थी|  
Inline image
और ख़ुद को उनका फ़ैन बताया था| क़ुरातुलेन बलोच को 'क्यू बी' भी कहा जाता है, मशहूर टीवी शो 'हमसफ़र' जिसमे फ़वाद ख़ान की अदाकारी थी उसका टाइटल गीत गाकर, उन्होंने भारत के दर्शकों में अपनी ख़ास पहचान बनाई| फिल्म समीक्षकों का मानना है कि क्यू बी की प्रबल आवाज़ में यह गीत दिल को छू लेने वाला है|



Find out more: