साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर: कबीर सिंह टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नॉन हॉलिडे ओपनर भी बन गई है। टोटल धमाल ने 16.51 करोड़ रु. कमाए थे। इसके अलावा 2019 में पहले दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह चौथे नंबर पर आ गई है।
2019 में टॉप 5 फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन:
फिल्म फर्स्ट डे कलेक्शन(रु.) भारत 42.30 करोड़ कलंक 21.60 करोड़ केसरी 21.06 करोड़ कबीर सिंह 20.21 करोड़ गली ब्वॉय 19.40 करोड़
अर्जुन रेड्डी की रीमेक है फिल्म: शाहिद की फिल्म 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक हैं। इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला था। करीब 51 मिलियन के बजट में बनी अर्जुन रेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 510 मिलियन था। फिल्म तमिल भाषा में भी आदित्य वर्मा टाइटल से बन चुकी है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel