टीवी रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेकर चर्चा में आए पुनीश शर्माऔर बंदगी कालरा अब कपल के तौर पर डांस बेस्ड रिऐलिटी सीरीज 'नच बलिए 9' में नजर आएंगे। दोनों को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है।
फिलहाल, इस बारे में पुनीश या बंदगी की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है लेकिन ऐसी चर्चा है कि दोनों शो में एकसाथ नजर आ सकते हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो यह दूसरा रिऐलिटी शो होगा जिसमें दोनों साथ दिखेंगे। उनकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए ही शायद मेकर्स ने उन्हें इस कॉम्पिटिशन में लेने पर विचार किया है।
आने वाले सीजन में न सिर्फ ट्रडिशनल कपल्स बल्कि एक्स—लवर्स भी पार्टिसिपेट करेंगे। पुनीश-बंदगी के अलावा कुछ और ऐसे कपल्स हैं जिनके शो में शामिल होने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इनमें प्रिंस-युविका, मधुरिमा तूली-विशाल आदित्य सिंह, सना खान-मेलविन लुइस, एली गोनी-नताशा स्टैनकोविक जैसे नाम प्रमुख हैं।
बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान नच बलिए 9 के प्रड्यूसर हैं और वह शो के फॉर्मेट में बदलाव लेकर आए हैं ताकि शो से दर्शकों को और ज्यादा एंगेज किया जा सके।
बताया जा रहा है कि मनीष पॉल शो को होस्ट कर सकते हैं। ऐक्ट्रेस रवीना टंडन, कोरियॉग्रफर-डायरेक्टर अहमद खान को जज के तौर पर फाइनल किए जाने की बात है। उम्मीद की जा रहा है कि यह डांस बेस्ड शो जुलाई के मध्य से शुरू हो सकता है। बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शो का पिछला सीजन जीता था। उन्होंने सनम जौहर और अबिगेल पांडे को हराया था।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel