आजकल वेब सीरिज का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिल रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स अब वेब सीरिज करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इन दिनों बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी वेब सीरिज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि एक्टर इमरान हाशमी वेब सीरिज में 'बार्ड ऑफ ब्लड' से डेब्यू करने जा रहे हैं। 'बार्ड ऑफ ब्लड' रिलीज होने से पहले ही यह वेब सीरिज सुर्खियों में छा गयी है। 'बार्ड ऑफ ब्लड' बहुत जल्द टफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सभी लोग इमरान हाशमी जिन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फ़िल्में दी हैं, उनको इस 'बार्ड ऑफ ब्लड' से वेब सीरिज में देखने के लिए बेताब हैं।

आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने वेब सीरिज 'बार्ड ऑफ ब्लड' को प्रोड्यूस किया हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी 'बार्ड ऑफ ब्लड' 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दरअसल बॉलीवुड के खान शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन में प्रोड्यूस हुई 'बार्ड ऑफ ब्लड' के बारे में बताते हुए अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि '27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर एक्शन से भरपूर सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' के लिए तैयार रहें।' इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'फुटपाथ' फिल्म के साथ की थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी और असफल हुई।
इमरान हाशमी की वेब सीरिज के बारे में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव वर्मा ने भी ट्वीट कर लिखा कि 'नेटफ्लिक्स इंडिया पर हमारी पहली वेब सीरीज के लिए तारीख मिल गई है। 27 सितंबर को एक्शन से भरपूर 'बार्ड ऑफ ब्लड' के लिए तैयार हो जाइए।' शाहरुख खान के ट्वीट से 'बार्ड ऑफ ब्लड' वेब सीरिज की रिलीजिंग डेट की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल यह वेब सीरिज बिलाल सिद्दीकी की किताब 'द बार्ड ऑफ ब्लड' पर आधारित है जिसमें सभी को इमरान हाशमी का अभिनय देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी के चाहने वालों को इस वेब सीरिज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार है।

'बार्ड ऑफ ब्लड' वेब सीरिज एक निर्वासित जासूस कबीर आनंद की कहानी दिखाई गयी है। इस वेब सीरिज में इमरान हाशमी के अलावा एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला, कीर्ति कुल्हारी, विनीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। रिलीज होने से पहले इस वेब सीरिज का का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। बता दें कि 'बार्ड ऑफ ब्लड' वेब सीरिज को कई भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। बहुत जल्द इमरान अमिताभ बच्चन संग फिल्म 'चेहरे' में अभिनय करते दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं, फिल्म 'चेहरे' अगले साल 21 फरवरी को रिलीज़ होगी।