
हालांकि अभी तक दोनों में सी किसी ने भी अपने सोशल अकाउंट पर शादी की कोई भी तस्वीर नही शेयर की है मगर आपको ये भी बता दें की नवाब ने 7 दिन पहले एक विडियो शेयर की थी, जिसमें उनका और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का हाथ दिखाई दे रहा है और एक्ट्रेस के हाथ में लाल चूड़ा इस बात का इशारा कर रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके साथ ही इस वीडियो पर नवाब शाह ने कैप्शन दिया है, 'एक कहानी जिस पर फिल्म बनाई जा सकती है।' इसके साथ ही नवाब शाह ने हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।
फिलहाल शादी के बाद दोनों ही इस समय दोनों गोवा में हैं और निश्चित रूप से अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है, इससे पहले पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। बाद में करीब 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इतना ही नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस पूजा ने अपने और नवाब की कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई है। एक फोटो में पूजा ने लिखा है, 'हर रोज मैन क्रश नवाब शाह'।
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा फिल्म विरासत, भाई, फर्ज, हसीना मान जाएगी, नायक, द रियल हीरो, एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। तो वहीं नवाब शाह की अगली फिल्म दबंग 3 है। वे एक बार फिर दबंग 3 में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अपनी दमदार पर्सनालिटी और मस्कुलर बॉडी की वजह से नवाब जाने जाते हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel